आतंकी साज़िश की आशंका के मद्देनज़र पूर्वोत्तर भारत में हाई अलर्ट, असम और त्रिपुरा में बड़ी कार्रवाई; अलकायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से कथित संबंध के आरोप में 11 गिरफ्तार

असम और त्रिपुरा में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी साज़िश की आशंका के बीच बड़ी कार्रवाई करते हुए बांग्लादेश स्थित प्रतिबंधित जिहादी संगठनों—अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) और उससे जुड़े संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से कथित संबंध रखने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खुफिया एजेंसियों से मिली ठोस सूचनाओं के आधार पर की गई।

असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने राज्य के चार जिलों में देर रात एक साथ छापेमारी कर 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जबकि एक अन्य आरोपी को त्रिपुरा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी गिरफ्तारियां एक ही नेटवर्क से जुड़ी बताई जा रही हैं।

पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपियों के AQIS और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) के मॉड्यूल से कथित संपर्क सामने आए हैं। यह नेटवर्क पूर्वोत्तर भारत में युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने, गुप्त सेल खड़े करने और संवेदनशील इलाकों में अस्थिरता फैलाने की साज़िश रच रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम—UAPA की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डिजिटल डाटा, आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की गई है, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इस कथित नेटवर्क के तार बांग्लादेश सहित अन्य देशों से कैसे जुड़े थे, फंडिंग के स्रोत क्या थे और क्या सोशल मीडिया व एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के जरिए संपर्क साधा जा रहा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस मॉड्यूल की शाखाएं अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भी सक्रिय थीं।

पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह कार्रवाई पूर्वोत्तर में सक्रिय जिहादी नेटवर्क के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है। मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों या अहम खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति