ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की बड़ी कार्रवाई: लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम तबाह, इस्लामाबाद और कराची में भी हमले, पूरे पाकिस्तान में ब्लैकआउट

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के एक दिन बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई अहम ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार सुबह भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के लाहौर शहर में स्थित एक प्रमुख एयर डिफेंस सिस्टम को सटीक हमले में पूरी तरह से निष्क्रिय कर दिया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, “भारतीय जवाबी कार्रवाई उसी डोमेन में और उसी तीव्रता से की गई है, जैसी पाकिस्तान की ओर से थी।” सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के HQ-9 एयर डिफेंस मिसाइल लॉन्चर्स को गंभीर नुकसान हुआ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामाबाद और कराची में भी भारत की ओर से रणनीतिक हमले किए गए हैं। इन हमलों के बाद पाकिस्तान के कई हिस्सों में ब्लैकआउट देखा गया है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

हालांकि, पाकिस्तान की ओर से इन हमलों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इस्लामाबाद के सूत्रों ने हमलों में नुकसान की बात मानी है।

इस घटनाक्रम ने भारत-पाक तनाव को नए मुकाम पर पहुंचा दिया है, और पूरे दक्षिण एशिया में स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय नजरें टिकी हुई हैं।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति