विपक्षी दल आतंकी घटना का इंतज़ार करते है: मंत्री नीरज बबलू का विपक्ष पर तीखा हमला

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर विपक्ष के बयानबाजी को लेकर बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति आतंकवाद का समर्थन करता है, वह देशद्रोही है और ऐसे लोगों को अपनी गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।

नीरज बबलू ने विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि “राजद के लोगों को न देश से प्रेम है और न ही देशवासियों से। इनका मकसद केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश का विरोध करना है। ये वही लोग हैं जो आतंकवादियों का सम्मान करते हैं।”

उन्होंने कहा कि जब पश्चिम बंगाल और मुर्शिदाबाद जैसे इलाकों में हिंसक घटनाएं होती हैं, तब विपक्ष खामोश हो जाता है, लेकिन सीमा पर कोई आतंकी वारदात होते ही यह लोग ‘चाउ-चाउ’ करने लगते हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल इंतजार करते हैं कि कब कोई आतंकी घटना घटे ताकि वे केंद्र सरकार पर सवाल उठा सकें।

मंत्री नीरज बबलू ने विपक्ष से सवाल करते हुए कहा, “जिन्हें देश की सुरक्षा पर सवाल उठाने की आदत हो गई है, उन्हें खुद के भीतर झांकने की जरूरत है। आतंकवाद के समर्थन की मानसिकता देशद्रोह से कम नहीं है।”

गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में एक आतंकी हमले में सुरक्षाबलों पर निशाना साधा गया था, जिसके बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए थे। इसी को लेकर बिहार के मंत्री ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति