ओवैसी पहुंचे बिहार, कल से शुरू होगी “सीमांचल न्याय यात्रा”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीमांचल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को बिहार पहुंच गए हैं। वह बुधवार 24 सितंबर से अपनी बहुप्रचारित “सीमांचल न्याय यात्रा” की शुरुआत करेंगे।

यह यात्रा सीमांचल के चार जिलों — अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज — से होकर गुजरेगी। यात्रा की शुरुआत किशनगंज के रुई धांसा मैदान से होगी। ओवैसी के साथ पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अख्तरुल इमान और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

पार्टी प्रवक्ता आदिल हसन ने बताया कि यात्रा के दौरान ओवैसी जनसभाएँ करेंगे, आम जनता से मुलाकात करेंगे और संगठनात्मक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। उनका कहना है कि “महागठबंधन और एनडीए दोनों ने सीमांचल की अनदेखी की है, लेकिन AIMIM सीमांचल के लोगों को न्याय और विकास दिलाने के लिए मैदान में उतरी है।”

पिछले विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी को सीमांचल में बड़ी सफलता मिली थी और पाँच सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि, बाद में चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए। इस बार भी पार्टी ने महागठबंधन से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा और तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के बाद अब ओवैसी की एंट्री से सीमांचल की राजनीति में नया मोड़ आने की संभावना है। मुस्लिम-बहुल इस इलाके में AIMIM पहले से अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

अब देखना होगा कि ओवैसी की सीमांचल न्याय यात्रा इस चुनावी जंग में किस तरह के समीकरण बदलती है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति