वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मजलिस सांसद असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

वक्फ संशोधन अधिनियम 2023 को लेकर देश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी क्रम में मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। दोनों नेताओं ने अलग-अलग याचिकाएं दायर कर इस कानून को मुस्लिम समुदाय के खिलाफ और उनके धार्मिक अधिकारों का हनन बताया है।

मजलिस सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी याचिका में कहा है कि वक्फ संपत्तियों पर मुस्लिम समुदाय का धार्मिक और संवैधानिक अधिकार है, जिसे अनुच्छेद 26 के तहत सुरक्षा प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि संशोधित कानून मुस्लिमों को उनके धार्मिक मामलों के स्वतंत्र संचालन से वंचित करता है, जो संविधान का उल्लंघन है।

कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि यह अधिनियम मुस्लिम समुदाय के साथ भेदभाव करता है और उनके मौलिक अधिकारों का हनन करता है। उन्होंने अदालत से अपील की है कि वह इस कानून की संवैधानिक वैधता की जांच करे और इसे रद्द करे।

इससे पहले संसद में भी इस बिल को लेकर AIMIM, कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके जैसी पार्टियों ने जोरदार विरोध जताया था। वहीं, सरकार का दावा है कि यह कानून पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लाया गया है।

“मानू 2026‑27 प्रवेश: UG, PG, व्यावसायिक और Ph.D. पाठ्यक्रमों में ET आधारित प्रवेश, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक, MA भाषा, MBA, B.Ed. और शोध स्तर के अवसर”

केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों