किशनगंज में ओवैसी का बड़ा बयान: महागठबंधन में शामिल होने के लिए मांगी सिर्फ 6 सीटें, आरजेडी को दिया अल्टीमेटम

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से गठबंधन के लिए केवल 6 सीटों की मांग की है और कहा है कि अब यह निर्णय तेजस्वी यादव को लेना है।

किशनगंज में मीडिया से बातचीत करते हुए ओवैसी ने कहा, “हमने महागठबंधन में शामिल होने के लिए सिर्फ 6 सीटों की मांग की है। हमारी पार्टी के बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने तेजस्वी यादव को पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।”

ओवैसी ने आरोप लगाया कि अगर AIMIM को गठबंधन में शामिल नहीं किया जाता, तो यह भाजपा को अप्रत्यक्ष समर्थन देने जैसा होगा। उन्होंने कहा, “बिहार की जनता देखेगी कि कौन भाजपा को कामयाब कराना चाहता है और कौन उसे रोकना चाहता है।”

सीमांचल क्षेत्र में AIMIM की उपस्थिति मजबूत है। 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की थी, हालांकि बाद में चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए थे। ओवैसी की ‘सीमांचल न्याय यात्रा’ इस क्षेत्र के विकास और अधिकारों की बात करने के लिए आयोजित की गई है।

ओवैसी ने यह भी कहा कि AIMIM का उद्देश्य महागठबंधन में मंत्री पद की मांग नहीं है, बल्कि समानता और विकास की बात करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी की ओर से गठबंधन में शामिल होने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

अब देखना यह है कि आरजेडी इस प्रस्ताव पर क्या प्रतिक्रिया देती है और क्या AIMIM महागठबंधन में शामिल हो पाती है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति