पर्यटकों की हत्या के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में बंद का ऐलान, पाहलगाम में कैंडल मार्च—”टूरिस्ट हमारी जान हैं”

मुत्तहिदा मजलिस उलेमा (MMU) का आतंक के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध, मीरवाइज उमर फारूक ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

पाहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद जम्मू-कश्मीर में शोक और रोष का माहौल है। इस अमानवीय हमले के खिलाफ इस्लामी धार्मिक संगठन मुत्तहिदा मजलिस उलेमा (MMU) ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। यह बंद पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता दर्शाने और आतंकवाद के विरुद्ध एक स्पष्ट जनसंदेश देने के लिए बुलाया गया है।

MMU के सरपरस्त और जामिया मस्जिद श्रीनगर के इमाम मीरवाइज उमर फारूक ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “जिसने किसी निर्दोष की हत्या की, उसने पूरी मानवता की हत्या की” (क़ुरान)। उन्होंने इस दिन को कश्मीर के रक्तरंजित इतिहास का एक और दुखद अध्याय बताया और कहा, “इस्लाम अमन और इंसाफ़ का मज़हब है, जो इस तरह की बर्बरता को हरगिज़ बर्दाश्त नहीं करता।”

उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि घाटी के लोगों को शांतिपूर्ण विरोध के ज़रिए यह संदेश देना चाहिए कि कश्मीर हिंसा नहीं, शांति चाहता है।

इस बीच, स्थानीय लोगों ने पाहलगाम में एक भावुक कैंडल मार्च आयोजित किया। मार्च में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और “टूरिस्ट हमारी जान हैं” जैसे नारे लगाए। प्रतिभागियों ने पर्यटकों को कश्मीर की शान बताया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

MMU ने अपने बयान में सभी दुकानदारों, स्कूलों, सार्वजनिक परिवहन और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से आज के बंद को स्वैच्छिक और शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने की अपील की है। संगठन का कहना है कि यह विरोध किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि हिंसा और आतंक के खिलाफ मानवता की पुकार है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति