पटना में TRE-4 शिक्षक भर्ती पर बवाल: अभ्यर्थियों का सड़क पर हंगामा, लाठीचार्ज और गिरफ्तारियां

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (BPSC TRE-4) को लेकर नाराज़गी चरम पर पहुंच गई है। सोमवार को हजारों अभ्यर्थी पटना कॉलेज से जुलूस की शक्ल में निकले और गांधी मैदान, जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहे तक पहुंचे। आंदोलनकारी युवाओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 1.20 लाख पदों पर भर्ती की मांग तेज कर दी।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने ट्वीट्स और वादों का हवाला देते हुए नारेबाजी की। जैसे ही भीड़ डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ी, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन से पानी छोड़ा। इस दौरान छात्र नेता दिलीप कुमार समेत कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया। मौके पर धक्का-मुक्की से कई लोग घायल भी हुए।

अभ्यर्थियों का कहना है कि डोमिसाइल नीति लागू होने से पहले सरकार बार-बार 50 हजार से लेकर 1.20 लाख पदों पर भर्ती की बात करती थी। लेकिन नीति लागू होने के बाद अचानक पदों की संख्या घटाकर महज 27,910 कर दी गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह बिहार के युवाओं के साथ धोखा है और अधूरी वैकेंसी स्वीकार नहीं की जाएगी।

आंदोलन के कारण बेली रोड और डाकबंगला इलाक़े में घंटों ट्रैफिक जाम रहा। पुलिस ने जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी।

शिक्षा विभाग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया जारी है और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पहले STET परीक्षा आयोजित की जाएगी। विभाग के अनुसार STET अक्टूबर में होगी और TRE-4 की परीक्षा दिसंबर 2025 में कराने की तैयारी है!

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा, “यदि सरकार 1.20 लाख पदों पर भर्ती का वादा पूरा नहीं करती तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। दिसंबर में परीक्षा कराने की बात सिर्फ़ बहाना है, क्योंकि उस समय चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में लाखों अभ्यर्थी वोट का बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे।”

विशेषज्ञों का मानना है कि TRE-4 अब केवल रोजगार का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि यह डोमिसाइल नीति और सरकार के भरोसे की परीक्षा बन गया है। बिहार की राजनीति में यह आंदोलन आने वाले दिनों में बड़ा असर डाल सकता है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति