
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उड़ीसा सरकार ने अपनी महिला कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म (पीरियड्स) को लेकर अतिरिक्त छुट्टी देने का फ़ैसला लिया है,ये छुट्टी हर महीने में एक दिन के हिसाब से साल में 12 दिनों की होगी
उड़ीसा सरकार की तरफ़ से महिलाओं को दी जाने वाली ये छुट्टी वर्तमान में उपलब्ध 10 दिन के सामान्य आकस्मिक छुट्टी (सीएल) और 5 दिन की विशेष आकस्मिक छुट्टी (स्पेशल सीएल) से अलग होगी
यह नीति राज्य सरकार के महिला कर्मचारियों के लिए लागू की जाएगी और इसका लाभ 55 वर्ष तक की महिला कर्मचारियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक आधिकारिक नोट में बताया कि इस अवकाश का उपयोग महिलाएं मासिक धर्म के दौरान अपनी शारीरिक स्थिति के अनुसार कर सकेंगी