शाहीन बाग़ में विवादास्पद तोड़फोड़ अभियान की पॉपुलर फ्रंट ने की निंदा

दिल्ली एसडीएमसी द्वारा शाहीन बाग़ को निशाना बनाते हुए चलाए गए विवादास्पद तोड़फोड़ अभियान की पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया निंदा करता है। यह कोई अतिक्रमण विरोधी अभियान नहीं है, जैसा कि अधिकारियों का दावा है, बल्कि यह बुलडोज़र राज को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो मुस्लिम इलाक़ों की ग़रीब आबादियों को सामूहिक रूप से वंचित करने का एक नया प्रयास है। रामनवमी के नाम पर हिंदुत्व हिंसा के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में भाजपा नियंत्रित स्थानीय प्रशासन द्वारा बिना किसी उचित प्रक्रिया के मुस्लिम घरों और संपत्तियों को एकतरफा तौर पर तोड़े जाने ने देश को चौंका दिया था। बीजेपी शाहीन बाग़ में भी ऐसा ही करना चाहती है। पॉपुलर फ्रंट इस दमनकारी कार्यवाही के ख़िलाफ़ अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आए शाहीन बाग़ के लोगों द्वारा दिखाए गए साहस की सराहना करता है। विशेष रुप से मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग दिन-ब-दिन बदतर रूप लेता जा रहा है। वे निर्दाेष मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए कोई न कोई कारण और बहाना ढूंढते रहते हैं। शाहीन बाग़ या अन्य जगहों पर जब कभी लोगों पर इस तरह के अमानवीय और सांप्रदायिक हमले होते हैं, तो लोगों को अपने घरों और संपत्तियों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है। पॉपुलर फ्रंट ने अवैध अतिक्रमण हटाने की आड़ में सरकारी एजेंसियों की ऐसी ज़्यादतियों को रोकने के लिए स्वतः संज्ञान लेने और समय पर न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति