
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उत्तरप्रदेश के संभल से सांसद जियाउर रहमान बर्क के घर के सामने पुलिस चौकी बनाने का फैसला संभल प्रशाशन के ज़रिए लिया गया है,और सूचना है कि जल्द ही पुलिस चौकी निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा
दो दिनों पहले शुक्रवार को संभल की जामा मस्जिद के सामने भी पुलिस चौकी निर्माण का कार्य शुरू किया गया था,और निर्माण कार्य की शुरुआत हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार किया गया था जिसमें मंत्रोच्चार हुआ और महिलाओं ने दीप जलाकर धार्मिक रिवाज के अनुसार प्राथना किया था
संभल जामा मस्जिद के सामने बन रही पुलिस चौकी का नाम “सत्यव्रत पुलिस चौकी” हिंदुत्ववादियों के उन दावों के अनुसार रखा गया जिसमें कहा जाता है कि सतयुग में संभल को सत्यव्रत नगर के नाम से जाना जाता था