पूर्णिया एयरपोर्ट उद्घाटन और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, एनडीए ने झोंकी ताक़त

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार के पूर्णिया जिले के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एनडीए के सभी घटक दलों ने पूरी ताक़त झोंक दी है।

सोमवार को शहर के आरएन साह चौक से प्रचार रथ को रवाना किया गया। इसे बिहार सरकार की मंत्री व पूर्व उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी ने हरी झंडी दिखाई। मौके पर बीजेपी विधायक विजय खेमका के साथ-साथ जेडीयू, हम, एलजेपीआर और आरएलएम के जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रेणु देवी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी पूर्णिया आकर एयरपोर्ट और वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे शीशाबाड़ी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और क्षेत्र को कई बड़ी सौगात देंगे।”

वहीं, बीजेपी विधायक विजय खेमका ने दावा किया कि जनसभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा, “लाखों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होंगे। अभी तक सदर विधानसभा क्षेत्र में लाखों लोगों के बीच आमंत्रण कार्ड बांटा जा चुका है।”

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तहत वे एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद चुनापुर एयरफोर्स स्टेशन से हेलीकॉप्टर द्वारा शीशाबाड़ी मैदान पहुंचेंगे। यहां से वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। ट्रैफिक पुलिस ने वीआईपी मूवमेंट के लिए अलग-अलग रूट प्लान तैयार किया है। कसबा, डगरुआ, गुलाबबाग, शीशाबाड़ी चौक और जीरोमाइल सहित करीब 16-17 स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति