पंजाब विधानसभा उपचुनाव:03 सीटों पर आम आदमी पार्टी तो 01 पर कांग्रेस का कब्ज़ा,भाजपा का सुपड़ा साफ़

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) पंजाब के 04 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न हुआ था,सभी चारों सीटों पर परिणाम घोषित हो चुका है जिसमें 03 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने तो 01 सीट पर इंडियन नेशनल कांग्रेस ने कब्ज़ा जमाया है

गिद्देरबाहा विधानसभा में आम आदमी पार्टी के हरदीप सिंह डिंपी ढ़िलून ने 71644 वोट पाकर इंडियन नेशनल कांग्रेस की अमृता वरिंग को 21969 वोटो से हराया है जबकि भारतीय जनता पार्टी को 12227 वोट ही हासिल हुए हैं

डेराबाबानानक विधानसभा से आम आदमी पार्टी के गुरदीप सिंह रंधावा ने 59104 वोट हासिल कर इंडियन नेशनल कांग्रेस की जितेंद्र कौर रंधावा को 5699 वोटों से हराया है,तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के रवि कारण सिंह को सिर्फ 6505 वोट ही हासिल हो सके हैं

चबेवल विधानसभा से आम आदमी पार्टी के डॉक्टर इशांक कुमार ने 51904 वोट पाकर इंडियन नेशनल कांग्रेस के रंजीत कुमार को 23214 वोटों से हराया है,भारतीय जनता पार्टी के सोहन सिंह ठंडल को 8692 वोट ही प्राप्त हो सके

बरनाला विधानसभा में इंडियन नेशनल कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लोन कला ढिल्लोन ने 28254 वोट हासिल कर आम आदमी पार्टी के हरिंदर सिंह धालीवाल को 2157 वोटों से हराया है,भारतीय जनता पार्टी के केवल सिंह ढिल्लोन 17958 वोट पाने में तो निर्दलीय प्रत्याशी गुरदीप सिंह बाठ ने 16899 वोट पाने में सफलता हासिल किया है

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति