पंजाब के कपूरथला में कश्मीरी शॉल विक्रेता पर हमला, नकदी और शॉल लूटे गए

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

पंजाब के कपूरथला जिले में कश्मीरी व्यापारियों पर हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कारलपोरा निवासी फरीद अहमद बजाद पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनके पास से नकदी और शॉल लूट लिए गए।

तीसरी घटना एक महीने में
यह घटना पिछले डेढ़ महीने में पंजाब में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हुए हमलों की तीसरी घटना है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने कश्मीरी व्यापारियों में डर का माहौल बना दिया है।

जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुईहामी ने इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “कश्मीरी व्यापारियों को निशाना बनाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यह घृणा और डर का माहौल पैदा कर रहा है, जो उनके व्यापार और आजीविका के लिए खतरा बनता जा रहा है।”

पुलिस का बयान
हालांकि, कपूरथला के एसएसपी गौरव तोरा ने इन हमलों को सांप्रदायिक रंग देने से इनकार किया और इसे साधारण लूटपाट का मामला बताया। उन्होंने Indian Express को बताया, “यह नफरत का अपराध नहीं है। पहले की दो घटनाओं में भी अपराधी लूटपाट करने वाले सामान्य अपराधी और नशेड़ी थे। हमने पहले के मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और लूटे गए सामान को बरामद किया है।”

एफआईआर दर्ज, व्यापारियों को समूह में चलने की सलाह
इस मामले में सिटी पुलिस स्टेशन कपूरथला में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसएसपी ने शॉल विक्रेताओं को सुरक्षा के मद्देनजर समूह में यात्रा करने की सलाह दी, क्योंकि उनके पास महंगा सामान होता है, जो अपराधियों को आकर्षित करता है।

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच, कश्मीरी व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि उनके व्यवसाय बिना डर के जारी रह सकें।

इंसाफ टाइम्स इस मामले पर नजर बनाए हुए है और सभी अपडेट्स पाठकों तक पहुंचाएगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति