“बिहार विधान परिषद सदस्य क़ारी मोहम्मद सोहैब ने प्रधानमंत्री से की अपील, ‘उम्मीद पोर्टल’ पर वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग”

बिहार विधान परिषद के सदस्य क़ारी मोहम्मद सोहैब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ‘उम्मीद पोर्टल’ पर वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया है। वर्तमान में इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 निर्धारित है।

पत्र में क़ारी सोहैब ने कहा है कि वक्फ संपत्तियाँ भारत की साझा विरासत, सामाजिक न्याय और धार्मिक स्वतंत्रता की प्रतीक हैं। संविधान के तहत अल्पसंख्यकों को अपने धार्मिक, सांस्कृतिक और संस्थागत अधिकारों की सुरक्षा का पूरा हक़ प्राप्त है।

उन्होंने बताया कि वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण एक व्यापक और तकनीकी प्रक्रिया है, और इतने कम समय में बिहार सहित पूरे देश में फैली लाखों संपत्तियों का पंजीकरण करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। यदि समय सीमा बढ़ाई नहीं गई, तो अनेक संपत्तियाँ औपचारिक पंजीकरण से वंचित रह सकती हैं, जिससे विवाद, अतिक्रमण और कानूनी जटिलताओं का खतरा बढ़ जाएगा।

इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री से विनम्र अनुरोध किया है कि पंजीकरण की अंतिम तिथि को एक वर्ष के लिए बढ़ाया जाए, ताकि यह प्रक्रिया व्यवस्थित, पारदर्शी और पूर्ण रूप से संपन्न हो सके। क़ारी सोहैब ने कहा कि इससे वक्फ संपत्तियों की संवैधानिक सुरक्षा और सामाजिक उपयोगिता सुनिश्चित होगी।

इस पहल को धार्मिक और सामाजिक संगठनों के बीच भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति