कुरआन के अपमान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सड़क पर,आम आदमी पार्टी से अपने विधायक को निष्काशित करने की की मांग,इंडिया गठबंधन की चुप्पी पर भी साधा निशाना

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) कुरआन के अपमान मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को न्यायालय से सज़ा सुनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नरेश यादव के खिलाफ़ सड़क पर आ गए

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा,बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी चीफ़ सह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि “केजरीवाल आप विधायक नरेश यादव को पार्टी से निष्कासित करें”

आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को 2016 के कुरान बेअदबी मामले में दो साल की सजा हुई है,यह मामला पंजाब के मालेरकोटला का है,मालेर-कोटला की एक अदालत ने उन्हें ये दो साल कैद की सजा सुनाई है

बीजेपी ने इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के साथ-साथ विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर भी निशाना साधा है,और इंडिया गठबंधन की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया है

दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने पूरे मामले पर कहा कि “जब पवित्र कुरान की बेअदबी के मामले में नरेश यादव को कोर्ट ने दो साल की सजा सुना दी है, तो केजरीवाल उनको बर्खास्त क्यों नहीं करते?,वह सिर्फ मुसलमानों का वोट लेने के लिए दिखावा करते हैं,आज पूरा का पूरा इंडी गठबंधन चुप बैठा है! राहुल गांधी,शरद पवार,उद्धव ठाकरे,अखिलेश यादव और ओवैसी कुछ नहीं बोलते, किसी की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं हो रही है”

भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन में खूब अल्लाहु-अकबर के नारे लगे,और पवित्र कुरआन के अपमान के खिलाफ़ प्लेकार्ड दिखाए गए

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति