मुंगेर की खानकाह रहमानी में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अमीर-ए-शरीयत से मुलाक़ात, अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर चर्चा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

देश की मौजूदा स्थिति और अल्पसंख्यकों को पेश आ रही चुनौतियों के बीच कांग्रेस सांसद व विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खानकाह रहमानी, मुंगेर में अमीर-ए-शरीयत मौलाना अहमद वली फ़ैसल रहमानी से विशेष मुलाक़ात की। यह बैठक क़रीब एक घंटे चली, जिसमें विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के कई नेता मौजूद थे।

बैठक में भाकपा (माले) नेता दीपांकर भट्टाचार्य, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और कृष्णा अल्लावरु भी शामिल हुए। वहीं, ईमारत-ए-शरीआ,जमीअत उलमा, जमात-ए-इस्लामी, जमीअत अहले हदीस, जामिया रहमानी और कई अन्य धार्मिक-सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक के दौरान चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता, वक़्फ़ संपत्तियों की सुरक्षा, वक़्फ़ संशोधन क़ानून 2025 के खिलाफ संघर्ष और बिहार में मतदाता सूची से मुस्लिम वोटरों के नाम काटे जाने जैसी समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। राहुल गांधी से सीधा सवाल भी किया गया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में “वोट चोरी के पांच रास्तों” को कैसे रोका जाएगा। उन्होंने जवाब दिया कि इस दिशा में पार्टी पूरी मजबूती से काम कर रही है।

अमीर-ए-शरीयत मौलाना अहमद वली फ़ैसल रहमानी ने कहा “देश का माहौल शांतिपूर्ण, न्यायपूर्ण और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित बनाना हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है। अगर नेतृत्व अल्पसंख्यकों की समस्याओं को गंभीरता से समझे और उनके हल के लिए संकल्प ले, तो हर नागरिक सुरक्षित महसूस करेगा।”

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने भरोसा दिलाया कि वे संविधान, सामाजिक सद्भाव, अल्पसंख्यकों के अधिकारों और वक़्फ़ संपत्तियों की हिफ़ाज़त के लिए हर स्तर पर आवाज़ उठाते रहेंगे।

ग़ौरतलब है कि खानकाह रहमानी, मुंगेर को 1901 में मौलाना मोहम्मद अली मुंगेरी ने स्थापित किया था। यह न सिर्फ़ एक रूहानी केंद्र रहा है बल्कि शिक्षा, समाज सुधार और मुस्लिम नेतृत्व का अहम मंच भी रहा है। मौजूदा सजादा नशीन मौलाना अहमद वली फ़ैसल रहमानी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज भी धार्मिक, शैक्षिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।

यह मुलाक़ात देश में सद्भाव, समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति