बीपीएससी अभ्यर्थियों से मिले लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,राबड़ी आवास पर खाया लालू का चूरा-हरा चना

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पटना गर्दनी बाग के चल रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों के धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया और अभ्यर्थियों के साथ लंबी बातचीत की

बीपीएससी अभ्यर्थियों की तरफ़ से 70वीं बीपीएससी परीक्षा की पि.टी में हुए पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन हो रहा है और उनका मामला पटना हाई कोर्ट में भी लंबित है,बिहार में छात्रों के इस आंदोलन को लगातार जनसुराज,कांग्रेस,भाकपा माले, पप्पू यादव की युवा शक्ति दल और आज़ाद समाज पार्टी व मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन का समर्थन मिल रहा है

राहुल गांधी ने कहा कि “बिहार पेपर लीक का सेंटर बन चुका है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है,मंहगाई बढ़ रही है”

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी राबड़ी आवास पर मुलाकात किया,20 मिनिट्स की इस मुलाकात में राहुल गांधी को लालू ने चूड़ा और हरा चना खिलाया व घर में बना गौशाला मंदिर भी दिखाया

राबड़ी आवास पर हुई मुलाकात में आगमी बिहार विधानसभा चुनाव व लोकसभा के आने वाले सेशन को लेकर भी चर्चा हुआ,इस बीच तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो भी दिखाया

मुलाकात में इन नेताओं के साथ सांसद मीसा भारती,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा,कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान सहित राजद व कांग्रेस के कई अहम नेता मौजूद रहे

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति