राज्यसभा चुनाव 2026: हिना शहाब के नाम ने विपक्ष में मचाई हलचल, AIMIM का कड़ा रुख़

बिहार में 16 मार्च को होने वाले 5 राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी खेमे में नए विवाद ने जन्म लिया है, जब RJD के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि इस बार हिना शहाब को महागठबंधन का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। उनके इस सुझाव से विपक्षी दलों की रणनीति पर नई बहस छिड़ गई है।

भाई वीरेंद्र ने कहा, “मेरी व्यक्तिगत राय है कि इस बार अल्पसंख्यक प्रतिनिधि को राज्यसभा भेजा जाना चाहिए और हमारे विचार में हिना शहाब इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं। यह सिर्फ मेरी राय है, पार्टी नेतृत्व को इस पर विचार करना चाहिए।”

वहीं, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने हिना शहाब को समर्थन देने के सवाल पर नाराजगी जताई। उन्होंने मीडिया से कहा, “हम क्यों RJD का समर्थन करें? इस बार हमें खुद प्रतिनिधि भेजने का मौका मिलना चाहिए। हमारा समर्थन लेने की बजाय हमारी बात सुनी जाए।”

अख्तरुल ईमान के तेवरों से स्पष्ट है कि AIMIM फिलहाल समर्थन देने के मूड में नहीं है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी हिना शहाब के नाम पर सहमति देने को तैयार नहीं हैं!

राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों का समर्थन जरूरी है। बिहार विधानसभा में NDA के पास 202 विधायकों का समर्थन है, जिससे उन्हें 5 में से कम से कम 4 सीटें मिलना लगभग तय है।

लेकिन पाँचवीं सीट की कुंजी AIMIM के 5 और BSP के 1 विधायक के हाथ में है। महागठबंधन के पास अकेले 35 विधायक हैं। ऐसे में AIMIM का समर्थन हासिल करना विपक्ष के लिए निर्णायक हो सकता है।

हिना शहाब दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हैं और उनके बेटे ओसामा शहाब वर्तमान में RJD विधायक हैं। उनके नाम से मुस्लिम वोट बैंक को जोड़ने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि हिना शहाब का नाम विपक्षी रणनीति में अहम भूमिका निभा सकता है।

एनडीए में भी चिराग पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी ने राज्यसभा सीटों के लिए अपनी दावेदारी रख दी है। इस तरह दोनों खेमों में रणनीति और समीकरण पेचीदा होते जा रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पांचवीं सीट पर AIMIM का रुख और महागठबंधन की रणनीति निर्णायक साबित होगी। इस सीट पर सियासी लड़ाई आने वाले दिनों में और तेज़ होने की संभावना है।

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का