आरसीपी सिंह की JDU वापसी? बोले- ‘खरमास खत्म होने के बाद सब पता चलेगा’

बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) की जोरदार जीत के बाद पार्टी में पुराने नेताओं की वापसी की चर्चाएँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और जन सुराज पार्टी के नेता आरसीपी सिंह की JDU में वापसी को लेकर अटकलें बढ़ रही हैं।

पटना में पत्रकारों से बातचीत में आरसीपी सिंह ने कहा, “खरमास खत्म होने का इंतजार कीजिए, उसके बाद पता चलेगा।” उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच रिश्ते में कोई दूरी नहीं है।

दरअसल, हाल ही में पटेल परिवार की ओर से पटना में चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह दोनों शामिल हुए। हालांकि दोनों की औपचारिक मुलाकात नहीं हुई, लेकिन आरसीपी सिंह ने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री की तारीफ की और कहा कि बिहार के लोग नीतीश कुमार को पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पटेल समाज ने आमंत्रित किया था, इसलिए वे कार्यक्रम में पहुंचे।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह JDU में लौटेंगे, तो आरसीपी सिंह ने कहा “हम दो नहीं हैं। हम 25 वर्षों से साथ रहे हैं। नीतीश कुमार और मैं एक-दूसरे को बेहतर जानते हैं। खरमास के बाद जो फैसला होगा, वह पता चल जाएगा।”

इस पर JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा “पार्टी में वापसी का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। लेकिन इतना साफ है कि नीतीश कुमार का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली है कि संकट के समय हर कोई उनके साथ होना चाहता है।”

67 वर्षीय आरसीपी सिंह पूर्व IAS अधिकारी रह चुके हैं और नीतीश कुमार ने उन्हें राजनीति में मार्गदर्शन दिया। JDU में उन्होंने संगठन महासचिव और राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद संभाले। राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके आरसीपी सिंह ने बाद में नीतीश कुमार से मतभेद के कारण पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद वह बीजेपी में भी गए और फिर अपनी पार्टी बनाई, जिसे उन्होंने हाल ही में जन सुराज पार्टी में विलय कर दिया।

बिहार विधानसभा चुनाव में आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह को नालंदा की अस्थावां सीट से जन सुराज पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लता सिंह 15,962 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहीं, जबकि JDU के जितेंद्र कुमार 90,542 वोट लेकर विजयी हुए।

अब सबकी नजरें JDU और आरसीपी सिंह के संबंधों पर टिकी हैं। खरमास खत्म होने के बाद क्या आरसीपी सिंह फिर से नीतीश कुमार के साथ JDU में लौटेंगे, यह राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल बन गया है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति