बिहार युवा कांग्रेस महासचिव रोहित मणि भूषण ने की मांग: मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम हो मौलाना वली रहमानी के नाम पर, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मुंगेर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ई. रोहित मणि भूषण ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर मांग की है कि मुंगेर अभियंत्रण कॉलेज का नाम मौलाना वली रहमानी साहब के नाम पर रखा जाए।

मौलाना वली रहमानी साहब का इंतकाल पांच साल पहले हुआ था। वे बिहार, बंगाल और उड़ीसा के प्रमुख अमीरे शरीयत रहे और बिहार विधान परिषद में लंबे समय तक मुस्लिम समाज का प्रतिनिधित्व करते रहे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई अहम योगदान दिए, जिनमें रहमानी सुपर 30 की स्थापना भी शामिल है, जिसने कई मेधावी छात्रों को आईआईटी तक पहुंचाया।

मौलाना वली रहमानी ने रहमानी बी.एड. कॉलेज की स्थापना की और मुंगेर की खानकाह रहमानी की विश्व प्रसिद्ध पुस्तकालय के संरक्षक भी रहे। शिक्षा को वे समाज का आधार मानते थे और मुंगेर को अपनी कर्मभूमि समझते थे।

रोहित मणि भूषण ने फेसबुक पर लिखा “मैंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि मुंगेर अभियंत्रण कॉलेज का नाम स्वर्गीय मौलाना वली रहमानी साहब के नाम पर रखा जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए मामला सचिव बिहार को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि बिहार सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी। मुंगेर शहर कांग्रेस कमेटी इस मांग के लिए अपनी मुहिम जारी रखेगी।”

गुरुवार को मौलाना साहब की जयंती थी। इसी मौके पर कांग्रेस कमेटी ने इस मांग को जोर-शोर से उठाया है। मुंगेर के लोगों का कहना है कि कॉलेज का नाम मौलाना साहब के नाम पर रखना उनके योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से यह पत्र सचिवालय को भेजा जा चुका है। अब यह देखना होगा कि सरकार इस प्रस्ताव पर कब तक सकारात्मक निर्णय लेती है। कांग्रेस ने कहा है कि वे इस मुहिम को जारी रखेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि नामकरण की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति