
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उत्तरप्रदेश के संभल की जामा मस्जिद का सर्वे एडवोकेट कमिशन की टीम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया
मालूम हो कि हिंदुत्वा ग्रुप्स की तरफ़ से जामा मस्जिद के श्रीहरिहर मंदिर की ज़मीन पर होने के दावे के साथ जांच के लिए याचिका दायर किया गया था,कोर्ट के आदेश के बाद अब मस्जिद में जांच शुरू की गई है और मस्जिद के अंदर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी किए गए
मस्जिद में वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील भी मौजूद रहे और हिंदुत्वा ग्रुप की तरफ़ से याचिका दायर करने वाले याचिकर्ता को मस्जिद के बाहर रोक दिया गया था
मस्जिद के सर्वे में और भी काम बाकी रहने की बात हिंदुत्वा पक्ष के ग्रुप की तरफ़ से कही गई है,लेकिन आगे किस तरह से जांच होगी इस बारे में कुछ भी साफ़ नहीं है