छपरा में समृद्धि यात्रा: नीतीश कुमार का दावा, बिहार हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है, अगले पांच वर्षों में एक करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देंगे; जिले को 540 करोड़ रुपये से अधिक के 69 परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी “समृद्धि यात्रा” के तहत बुधवार को सारण जिले का दौरा किया और विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 45 नई योजनाओं का शिलान्यास और 24 तैयार योजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 540 करोड़ रुपये से अधिक है।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से उनकी सरकार सत्ता में आई है, तब से हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका नतीजा है कि बिहार हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगली पांच वर्षों में सरकार एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी सरकार की प्राथमिकता हैं। इस दिशा में लगातार स्कूल, कॉलेज और अस्पताल खोले जा रहे हैं। युवाओं की पढ़ाई से लेकर रोजगार तक की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जीविका और अन्य योजनाओं के तहत रोजगार दिया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की सभी बंद चीनी मिलें चालू कराई जाएंगी। राज्य में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं ताकि युवाओं को अपने राज्य में ही रोजगार मिल सके। उन्होंने बताया कि छपरा में एयरपोर्ट का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे सारण और आसपास के जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और व्यापार तथा पर्यटन को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छपरा सदर कार्यालय, जीविका सिलाई केंद्र, महिला आईटीआई और नवनिर्मित बस स्टैंड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से मिलकर यह संदेश दिया कि बिहार अब विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में यह देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति