एसडीपीआई ने उठाए सवाल: 60 दिनों में 98% वोटर दस्तावेज़ इकट्ठा करना ‘चमत्कार’ या ‘वोट चोरी’?

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने बिहार की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) पर निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के दावों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शफ़ी ने एक प्रेस बयान में कहा कि केवल 60 दिनों में 98.2% वोटरों के दस्तावेज़ जुटा लेना न केवल अविश्वसनीय है, बल्कि इसमें भारी गड़बड़ियों और पिछड़े वर्गों को निशाना बनाने की आशंका है।

शफ़ी ने आरोप लगाया कि औसतन प्रतिदिन 1.64% वोटर दस्तावेज़ जुटाना ‘‘जादुई अनुपालन’’ जैसा है, खासकर तब जबकि बिहार में बाढ़ और बड़े पैमाने पर पलायन की स्थिति बनी हुई थी। ज़मीनी रिपोर्टों के मुताबिक बूथ लेवल अधिकारियों ने कई बार वोटरों की सहमति के बिना फॉर्म भरे या केवल आंकड़े पूरे करने के लिए नकली गिनती दिखाई।

एसडीपीआई ने मतदाता सूची से लगभग 65 लाख नामों को हटाए जाने को भी संदिग्ध बताया। पार्टी के अनुसार, इनमें से 7 लाख अधिक महिलाएं हैं, खासकर 18 से 49 वर्ष के बीच के युवा वोटरों में। इस लैंगिक असमानता को पार्टी ने ‘‘जानबूझकर प्रवासी महिलाओं को वोट के अधिकार से वंचित करने की साज़िश’’ करार दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि कई जीवित लोगों को ‘‘मृत’’ बताकर सूची से हटा दिया गया है।

पार्टी ने यह भी कहा कि कठोर दस्तावेज़ी मांगों ने, खासकर जन्म प्रमाणपत्र की शर्त ने, 3.7 करोड़ से अधिक योग्य वोटरों को सूची से बाहर किए जाने के खतरे में डाल दिया। हालाँकि सुप्रीम कोर्ट ने आधार को वैध दस्तावेज़ मानने की अनुमति दी थी, फिर भी यह प्रक्रिया गरीबों, अल्पसंख्यकों और प्रवासी वर्गों के लिए ‘‘बहिष्करण का औज़ार’’ बनी हुई है।

एसडीपीआई ने चुनाव आयोग से पूरे पुनरीक्षण प्रक्रिया का स्वतंत्र ऑडिट कराने, चुनावी आंकड़ों को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और ग़लत तरीके से हटाए गए वोटरों की तुरंत बहाली की मांग की है। साथ ही उसने सुप्रीम कोर्ट और नागरिक समाज से अपील की है कि वे मताधिकार की रक्षा के लिए निर्णायक हस्तक्षेप करें।

एसडीपीआई का आरोप है कि यह पूरा अभ्यास 2025 के बिहार चुनाव को ‘‘वोट चोरी’’ की रणनीति से प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भरोसे को कमजोर करता है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति