राजद अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय महासचिव बने शम्श आलम गड्डू, नेताओं ने दी शुभकामनाएँ

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

राजद अल्पसंख्यक सेल को नई ऊर्जा और मजबूती देने के उद्देश्य से पार्टी ने वरिष्ठ नेता शम्श आलम गड्डू को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता डॉ. सैयद मोहिबुल हसन ने आधिकारिक पत्र जारी किया।

जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से परामर्श के बाद अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी ने की है। गड्डू की पहचान एक सक्रिय और जुझारू नेता के रूप में रही है। वे पहले पप्पू यादव और मुकेश सहनी के साथ भी काम कर चुके हैं और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

गड्डू की नियुक्ति की खबर मिलते ही पूरे बिहार में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी का मानना है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से राजद को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर डॉ. मोहिबुल हसन, एमएलसी कारी शुऐब, मोहम्मद इमदाद, डॉ. मोहम्मद मतीउर रहमान अज़ीज़, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद जावेद अख्तर राजू, मोहम्मद जमी़ल, मोहम्मद अराफ़ात, अरहम शम्श, जावेद अख्तर उर्फ़ गड्डू, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद मदनी, मोहम्मद परवेज और मौलाना फ़ारूक़ अहमद रिज़वी समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई दिशा मिलेगी।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति