बोर्ड संरचना से लेकर भूमि विवाद तक—Waqf अधिनियम की कई धाराओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को Waqf (संशोधन) अधिनियम 2025 की कई विवादित धाराओं पर अंतरिम रोक लगाते हुए बड़ा आदेश जारी किया। अदालत ने साफ कहा कि कुछ प्रावधान बिना स्पष्ट प्रक्रिया के लागू किए जाने पर मनमानी और असंवैधानिक स्थिति पैदा कर सकते हैं।

अधिनियम में यह शर्त रखी गई थी कि किसी व्यक्ति को वक़्फ़ बोर्ड में शामिल होने के लिए कम से कम पाँच वर्षों से इस्लाम का अभ्यास करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक राज्य सरकारें इस शर्त की जांच का कोई स्पष्ट तंत्र नहीं बनातीं, तब तक इस प्रावधान को लागू नहीं किया जा सकता। अदालत ने चेतावनी दी कि बिना व्यवस्था के यह शर्त “मनमानी” साबित हो सकती है।

अदालत ने उस प्रावधान पर भी रोक लगा दी, जिसमें किसी भूमि विवाद के निपटारे से पहले ही सरकार को वक़्फ़ भूमि को डीरिकग्नाइज़ करने की अनुमति दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि कलेक्टर को भूमि विवाद तय करने का अधिकार देना separation of powers (शक्तियों के पृथक्करण) के सिद्धांत के खिलाफ है। जब तक अदालत या वक़्फ़ ट्रिब्यूनल टाइटल का फैसला नहीं कर देते, तब तक ऐसी भूमि को प्रभावित नहीं किया जाएगा। साथ ही, कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि विवादित भूमि पर कोई तीसरे पक्ष का अधिकार नहीं बनाया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि सेंट्रल वक़्फ़ काउंसिल में गैर-मुस्लिम सदस्यों की संख्या 4 से अधिक नहीं होगी। वहीं, राज्य वक़्फ़ बोर्डों में यह संख्या अधिकतम 3 तक सीमित रहेगी।

अदालत ने उस प्रावधान पर हस्तक्षेप नहीं किया जिसमें राज्य वक़्फ़ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के तौर पर गैर-मुस्लिम को नियुक्त करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, कोर्ट ने यह जरूर कहा कि “जहाँ तक संभव हो” इस पद पर मुस्लिम व्यक्ति को ही नियुक्त किया जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने वक़्फ़ संस्थाओं के पंजीकरण संबंधी प्रावधान में कोई बदलाव नहीं किया। अदालत ने कहा कि 1995 से 2013 तक भी यह शर्त लागू थी, इसलिए इसमें हस्तक्षेप का कोई कारण नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट का यह अंतरिम आदेश वक़्फ़ अधिनियम 2025 को लेकर जारी बहस और विवादों के बीच आया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि फिलहाल जिन प्रावधानों पर रोक लगाई गई है, उन पर अंतिम सुनवाई के बाद ही स्थिति साफ होगी।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति