तमिलनाडु: बुर्का पहनने वाली मुस्लिम महिला को बस में चढ़ने से रोका, कंडक्टर व कंपनी पर कार्रवाई

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

तमिलनाडु के थूथुकुडी ज़िले में एक निजी बस सेवा के कंडक्टर द्वारा बुर्का पहनने वाली मुस्लिम महिला को बस में चढ़ने से रोकने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद राज्य परिवहन विभाग ने बस ऑपरेटर की लाइसेंस रद्द कर दी और कंडक्टर को निलंबित कर दिया।

घटना तिरुचेंदुर के पास हुई, जहाँ महिला कयालपट्टिनम जाने के लिए बस में चढ़ना चाहती थीं। उनके पास वैध टिकट था, बावजूद इसके कंडक्टर वीरभद्र ने उन्हें प्रवेश से रोक दिया। इस दौरान अन्य यात्रियों को बिना रोक-टोक बस में चढ़ने दिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला और कंडक्टर के बीच हुई बहस साफ़ दिखाई देती है। महिला ने टिकट दिखाकर सफ़र की अनुमति माँगी, लेकिन कंडक्टर ने बस मालिक का हवाला देते हुए कहा कि “बुर्का पहनने वाली महिला को बस में नहीं चढ़ाना है।” उसने महिला को मालिक का फ़ोन नंबर भी थमा दिया।

मामले पर संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TNSTC) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए VVS Tours & Travels कंपनी की परमिट रद्द कर दी। साथ ही कंडक्टर का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया। विभाग ने बयान जारी कर कहा कि “धर्म या वेशभूषा के आधार पर किसी भी यात्री को सार्वजनिक परिवहन सेवा से वंचित करना असंवैधानिक और दंडनीय अपराध है।”

इस घटना ने सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर पैदा कर दी। कई नागरिक संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इसे धार्मिक भेदभाव का उदाहरण बताते हुए सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति