समस्तीपुर: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, लड़की छेड़छाड़ मामले सहित दीगर मामलों में हेडमास्टर समेत तीन शिक्षक निलंबित

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के समस्तीपुर जिले में शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हेडमास्टर समेत तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इनमें से दो शिक्षकों पर ऑनलाइन उपस्थिति ऐप में गड़बड़ी करने का आरोप है, जबकि एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है।

*ऑनलाइन उपस्थिति में हेरफेर पर कार्रवाई
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विद्यापतिनगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कबीर शेरपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार झा ने ई-शिक्षा कोष ऐप में हेरफेर कर एक शिक्षिका की उपस्थिति दर्ज की थी, जबकि वह स्कूल में अनुपस्थित थीं। इस मामले की जांच के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कुमार सत्यम ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) सुमित कुमार सौरभ और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यापतिनगर को अधिकृत किया था।

जांच में दोषी पाए जाने के बाद प्रभारी एचएम प्रेम कुमार झा को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया था, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। साथ ही, उनके साथ एक अन्य शिक्षक को भी निलंबित कर दिया गया, जो इस गड़बड़ी में शामिल पाए गए।

*छेड़खानी का आरोपी शिक्षक निलंबित
मोहिउद्दीननगर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दुबहा में एक शिक्षक पर छात्रा से अमर्यादित हरकत करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार किया, जिसे ‘बैड टच’ के रूप में देखा जा रहा है। घटना सामने आने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। आरोपी शिक्षक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद के अनुसार, आरोपी शिक्षक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। शिक्षा विभाग ने इस गंभीर प्रकरण को देखते हुए तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

*शिक्षा विभाग की सख्ती
समस्तीपुर शिक्षा विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों पर अब सख्त नजर रखी जाएगी। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि स्कूलों में अनुशासनहीनता और अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभाग ने सख्त निगरानी की चेतावनी दी है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति