तेजस्वी यादव की “बिहार अधिकार यात्रा” 16 सितंबर से, 20 सितंबर को वैशाली में होगा समापन

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार की सियासत में चुनावी सरगर्मी तेज होती दिख रही है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 16 सितंबर से “बिहार अधिकार यात्रा” की शुरुआत करेंगे। पाँच दिवसीय यह यात्रा जहानाबाद से प्रारंभ होकर 20 सितंबर को लोकतंत्र की धरती वैशाली में समाप्त होगी।

आरजेडी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने जिलाध्यक्षों, सांसद-विधायकों और अन्य पदाधिकारियों को पत्र जारी कर यात्रा की तैयारियों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि यात्रा के दौरान संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में पूर्व निर्धारित स्थानों पर जनसंवाद का आयोजन होगा, जहां कार्यकर्ताओं और जनता को बड़ी संख्या में शामिल होना है।

तेजस्वी की यह यात्रा जहानाबाद, नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर और वैशाली जिलों से गुज़रेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और मतदाता अधिकार जैसे मुद्दों पर जनता से संवाद स्थापित करना है।

तेजस्वी यादव की यह पहल हाल ही में राहुल गांधी द्वारा निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा के बाद सामने आई है। महागठबंधन इसे जनता से जुड़ने और एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ माहौल बनाने का माध्यम मान रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि यह यात्रा विपक्षी गठबंधन की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा है और इससे तेजस्वी को महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट करने में मदद मिलेगी।

आरजेडी का आरोप है कि वर्तमान सरकार ने रोजगार, किसानों की समस्याओं और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाई है। यात्रा के दौरान तेजस्वी इन सवालों को जनता के बीच उठाकर एनडीए सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा करेंगे।

तेजस्वी यादव की “बिहार अधिकार यात्रा” आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की पृष्ठभूमि में विपक्षी महागठबंधन का एक बड़ा दांव साबित हो सकती है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जनता इस यात्रा को कितनी व्यापकता से समर्थन देती है और इसका असर चुनावी समीकरणों पर कैसा पड़ता है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति