तेजस्वी यादव का ऐतिहासिक एलान: हर परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, बिहार में होगा नौकरी का नव-जागरण

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज पटना में संवाददाता सम्मेलन में ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर बिहार के हर परिवार को सरकारी नौकरी मिलेगी। इसके लिए 20 दिन के भीतर एक विशेष अधिनियम तैयार किया जाएगा, और 20 महीने के अंदर हर परिवार तक नौकरी पहुंचाई जाएगी।

तेजस्वी यादव ने कहा, “20 साल तक यह सरकार नौकरी-रोजगार नहीं दे पाई। हमारी सरकार बनते ही हम हर परिवार तक नौकरी पहुंचाएँगे। 17 महीने में हमने 5 लाख से अधिक नौकरियाँ दी हैं, अब 20 महीने में हर परिवार को नौकरी देंगे।” उन्होंने इसे बिहार में आर्थिक न्याय स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम करार दिया।

नेता प्रतिपक्ष ने डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार केवल बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर रही है, नौकरी देने की नहीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार हर घर को सरकारी नौकरी, पक्का आवास, सस्ता राशन और हर घर नल का जल योजना जैसी सुविधाएँ सुनिश्चित करेगी।

इस योजना को तेजस्वी ने “JASHN OF BIHAR (JOB)” का नाम दिया, जिसका अर्थ है “बिहार का जश्न – नौकरी”। उन्होंने कहा, “हम जनता की आदर्श सरकार बनकर दिखाएँगे। हमारा कर्म बिहार है और हमारा धर्म बिहारी।”

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, राज्यसभा सांसद संजय यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद शाहिद और अन्य गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

साथ ही, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनता दल यू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मेश्वर राय ने जनता दल यू छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि जनता दल यू सामाजिक न्याय की धारा से भटक गई है और अति पिछड़ों के साथ अन्याय कर रही है।

तेजस्वी यादव के इस ऐतिहासिक एलान से बिहार की राजनीति में नया बहस का विषय बन गया है और आगामी विधानसभा चुनावों में इसका व्यापक असर पड़ने की संभावना है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति