थावे भवानी मंदिर चोरी कांड: इजमामुल आलम से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

गोपालगंज के थावे भवानी मंदिर में हुई बहुचर्चित चोरी के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थावे थाना क्षेत्र के रीखई टोला गांव के पास पुलिस और चोरी के दूसरे आरोपी इजमामुल आलम के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल, गोपालगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि चोरी के मामले में फरार आरोपी मंदिर से चोरी किए गए सामान को दोबारा लेने छिपाने के स्थान पर पहुंचने वाला है। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की, इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी।

घायल आरोपी की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र निवासी इजमामुल आलम (21) के रूप में की गई है, जो हाल के दिनों में भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रह रहा था।

उल्लेखनीय है कि 17 दिसंबर को थावे भवानी मंदिर से करीब 1.08 करोड़ रुपये मूल्य के बहुमूल्य सोने के मुकुट की चोरी हुई थी। इस घटना ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि चोरी पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से की गई थी।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए मुकुट का एक हिस्सा बरामद किया है, जिसे उसने मंदिर से लगभग 1500 मीटर दूर छिपा रखा था। पुलिस का कहना है कि मुकुट के शेष हिस्सों और अन्य चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।

इस मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की योजना में अपनी भूमिका स्वीकार की थी।

घटना के बाद थावे भवानी मंदिर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति