मेवात में दो दिवसीय शैक्षिक सेमिनार सम्पन्न, उलेमा की विरासत पर हुई अहम चर्चा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मेवात,हरियाणा के फ़िरोज़पुर झिरका में मरकज़ साउतुल हिजाज़ के तत्वावधान में 24–25 अगस्त को अल-हिजाज़ नेशनल अकैडमी, फ़िरोज़पुर झिरका में दो दिवसीय शैक्षिक, वैचारिक और सांस्कृतिक सेमिनार “आब-ए-रूद-ए-हयात ब-तज़्किरा उलेमा-ए-अहले हदीस मेवात” का सफल आयोजन किया गया। सेमिनार में देशभर से आए विद्वानों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया और मेवात के उलेमा की धार्मिक, शैक्षिक और ऐतिहासिक सेवाओं को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत लेखों में शाह वलीउल्लाह की विचारधारा, स्वतंत्रता संग्राम में मेवाती उलेमा की कुर्बानियों और ग़लत विचारधाराओं के खिलाफ उनकी बौद्धिक जद्दोजहद को विस्तार से सामने लाया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी अपनी असली शैक्षिक और धार्मिक जड़ों से जुड़ पाएगी।

डॉ. सईद हयात अल-मुश्रिफ़ी, संस्थापक मरकज़ साउतुल हिजाज़ ने कहा कि “मेवात का शैक्षिक इतिहास पूरे उपमहाद्वीप के धार्मिक और सुधारवादी आंदोलनों का अहम अध्याय है।”
मोहम्मद मुबारक मदनी, वेल्फ़ेयर ऑफ़िसर हरियाणा वक़्फ़ बोर्ड ने कहा कि यह सेमिनार युवाओं में “आत्मविश्वास और बौद्धिक जागरूकता का नया स्रोत साबित होगा।”
मौलाना हकीमुद्दीन सनाबली, कन्वीनर सेमिनार ने कहा कि “पूर्वजों की कुर्बानियों को याद रखना और उनके मिशन को आगे बढ़ाना ही हमारा उद्देश्य है।”

वहीं डॉ. ईसा अनीस, अमीर जमीयत अहले हदीस हरियाणा ने कहा कि “यह सेमिनार मेवात के शैक्षिक इतिहास को जीवित रखने का गंभीर प्रयास है।”
मौलाना अब्दुर्रहमान सलफ़ी गोहाना ने इसे “अतीत की याद ही नहीं बल्कि भविष्य की तैयारी” करार दिया।
मौलाना अयूब उमरी देहली जालालपुरी ने शैक्षिक विरासत को शोध और किताबों में सुरक्षित करने पर बल दिया।

सेमिनार में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें मेवात के विद्वानों की सेवाओं को पुस्तकों में संकलित करना, नई पीढ़ी को कुरआन और सुन्नत की रोशनी से जोड़ने के लिए अध्ययन सत्र आयोजित करना और धार्मिक-शैक्षिक विरासत को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की अनुशंसा शामिल रही।

इस मौके पर जमीयत अहले हदीस हरियाणा और दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं — मौलाना अब्दुल मन्नान सलफ़ी, मौलाना फ़ारूक़ शाकिर, मौलाना मोहम्मद सिद्दीक़ सलफ़ी और मौलाना फ़ारूक़ नदवी — ने भी विचार रखे। झांडा नीमका, जालालपुर, ओड़की गोहाना सहित हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में विद्वान और शोधकर्ता शामिल हुए।

दो दिवसीय सेमिनार का समापन प्रतिभागियों के इस संकल्प के साथ हुआ कि पूर्वजों की धार्मिक और शैक्षिक विरासत को सुरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाया जाएगा। आयोजकों ने इसे मेवात के इतिहास में एक नया मील का पत्थर बताया।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति