जेल में बंद इरफ़ान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी भी जीती,मुस्लिम बहुल्य विधानसभा से टोपी पहनने वाले भाजपा प्रत्याशी भी हुए सफ़ल

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उत्तर प्रदेश उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नौ में से 7 विधानसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की है जबकि केवल 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जीत पाए हैं!इसमें भाजपा ने गाजियाबाद, कुंदरकी, मीरापुर, मझवां, कटेहरी, फूलपुर और खैर में जीत हासिल की है, सपा ने कानपुर की सीसामऊ और करहल सीटें जीतीं
कुंदरकी से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह और सीसामऊ से नसीम सोलंकी का चुनाव जीतना सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं
कुंदरकी सीट एक मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र है और वहां से कभी भाजपा जीत हासिल नहीं कर सकी थी,लेकिन इस बार वहां से भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल किया है,इसी कारण सोशल मीडिया पर कुंदरकी का चर्चा है,चुनाव अभियान के दौरान ठाकुर राम सिंह मुसलमानों के बीच एक चुनावी सम्मेलन में टोपी पहने हुए नज़र आ थे,माना जा रहा है कि बड़ी तादाद में मुसलमानों ने उनको वोट किया है
सीसामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफ़ान सोलंकी जेल में है और उनको आरोपित किए जाने के बाद सज़ा की बुनियाद पर उनकी सदस्यता रद हो गई थी,वहां से समाजवादी पार्टी ने उनकी पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दिया था,चुनाव के दिन भी वहां पर मुस्लिम वोटरों को वोट देने से रोके जाने का मामला सामने आया था,लेकिन फिर भी नसीम सोलंकी अपने पति का सीट बचाने में सफल रही है