भेदभाव का शिकार हो रही है उर्दू भाषा:मोहम्मद रफ़ी,आंदोलन की तैयारी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मुज़फ़्फ़रपुर के पताही ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में रविवार को क़ौमी असातिज़ा तंजीम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के बिहार राज्य संयोजक मोहम्मद रफ़ी ने कहा कि उर्दू भाषा को मुसलमानों की भाषा बताकर उससे भेदभाव किया जा रहा है, जबकि यह भारत की साझा तहज़ीब और संस्कृति की प्रतीक है।

रफ़ी ने आरोप लगाया कि बिहार में उर्दू शिक्षा को हाशिए पर धकेलने की सुनियोजित कोशिशें की जा रही हैं। पहले उर्दू स्कूलों में गैर-उर्दूभाषी शिक्षकों की नियुक्ति की गई और अब गैर-उर्दूभाषी हेडमास्टर व प्रधानाध्यापकों की तैनाती कर दी गई है। इससे उर्दू शिक्षा व्यवस्था पर गहरा असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी, शिवहर और सहरसा ज़िलों में कई उर्दू हाई स्कूलों को शुक्रवार के दिन खोलने और रविवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। वहीं, मुज़फ़्फ़रपुर में बिना किसी सरकारी आदेश के रविवार की साप्ताहिक छुट्टी लागू कर दी गई है। इसे उन्होंने उर्दू भाषा और मुस्लिम समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया।

रफ़ी ने आरोप लगाया कि कई प्राथमिक उर्दू स्कूलों में उर्दू भाषा में लिखे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाते, यहां तक कि इस आधार पर अवकाश भी मंज़ूर नहीं किया जाता। उन्होंने बोर्ड और प्लस-टू परीक्षा में उर्दू में उत्तर लिखने पर लगी पाबंदी को परंपरा और शिक्षा के अधिकार के खिलाफ़ बताया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उर्दू भाषा और साहित्य की सुरक्षा के लिए आंदोलन चलाया जाएगा। संगठन के मीडिया प्रभारी मोहम्मद इम्तियाज़ आलम ने कहा कि जल्द ही सतरिया ब्लॉक में “تحریک تحفظ اردو زبان و ادب” (उर्दू भाषा व साहित्य की रक्षा आंदोलन) के तहत एक बड़ा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे क़ैसर अंसारी ने कहा कि उर्दू किताबें और प्रश्नपत्र समय पर स्कूलों तक नहीं पहुंचते। उन्होंने घोषणा की कि संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल ब्लॉक शिक्षा पदाधिकारी से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपेगा और यह मांग करेगा कि उर्दू से जुड़े हर कार्य में उर्दू जानकारों की सेवाएं अनिवार्य की जाएं।

बैठक में मोहम्मद मुबारक हुसैन, मोहम्मद हारून, अनवर कमाल, महबूब आलम और मंसूर आलम सहित कई शिक्षक शामिल हुए।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति