100 मिलियन डॉलर (800+ करोड़ रुपये) का अमेरिकी F-35 ईरानी हमले में क्षतिग्रस्त, इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप,मिडिल ईस्ट जंग में बड़ा टर्निंग पॉइंट

मध्य-पूर्व में जारी अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच एक अहम घटना सामने आई है, जिसने इस युद्ध की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। अमेरिकी सेना का अत्याधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट F-35 Lightning II संदिग्ध रूप से ईरानी फायर की चपेट में आने के बाद आपातकालीन लैंडिंग करने को मजबूर हो गया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है।

अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार, यह फाइटर जेट ईरान के ऊपर एक कॉम्बैट मिशन पर था, तभी उसे हमले का सामना करना पड़ा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस प्रकार के हथियार से किया गया, लेकिन शुरुआती जानकारी इसे ईरानी एयर डिफेंस की कार्रवाई से जोड़ती है।

US Central Command (CENTCOM) के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिंस ने बताया कि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग कर ली है और पायलट पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

F-35 जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट पर हमला अपने आप में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है। यह विमान अपनी स्टील्थ तकनीक, उन्नत सेंसर और अत्याधुनिक हथियार प्रणाली के लिए जाना जाता है, जो इसे दुश्मन के रडार से बचाकर ऑपरेशन करने में सक्षम बनाता है। इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर (लगभग 800–850 करोड़ रुपये) से अधिक बताई जाती है, जिससे यह दुनिया के सबसे महंगे लड़ाकू विमानों में शामिल है। ऐसे में, इस पर हुआ हमला न सिर्फ सैन्य बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी बड़ा झटका माना जा रहा है।

यदि जांच में यह पुष्टि होती है कि हमला ईरान की ओर से किया गया था, तो यह इस युद्ध में पहली बार होगा जब अमेरिका मानेगा कि ईरान ने सीधे किसी अमेरिकी विमान को निशाना बनाया है। इससे पहले अमेरिका को जो नुकसान हुआ है, वह उसे दुर्घटनाओं या फ्रेंडली फायर की वजह से बता रहा था। हाल ही में तीन F-15 Eagle विमान कुवैत में मार गिराए गए थे, जबकि एक KC-135 Stratotanker इराक में बर्बाद किया गया था लेकिन अमेरिका ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सभी छह क्रू मेंबर की मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद अमेरिका ने क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी और मजबूत करने के संकेत दिए हैं। 31st Marine Expeditionary Unit को तैनात किया जा रहा है, जबकि USS Tripoli को भी मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ते हुए देखा गया है। यह तैनाती इस बात का संकेत है कि अमेरिका किसी भी संभावित स्थिति के लिए खुद को तैयार कर रहा है।

इस बीच, अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने दावा किया है कि अमेरिका इस युद्ध में “निर्णायक बढ़त” बनाए हुए है और ईरान की एयर डिफेंस प्रणाली को काफी हद तक कमजोर कर दिया गया है। हालांकि F-35 पर हुए इस हमले ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह संकेत दिया है कि ईरान अभी भी जवाबी कार्रवाई करने की अच्छी क्षमता रखता है।

कुल मिलाकर, यह घटना न केवल एक सैन्य झटका है, बल्कि एक रणनीतिक संकेत भी है कि यह संघर्ष अब अधिक जटिल और खतरनाक होता जा रहा है। आने वाले दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच टकराव किस दिशा में आगे बढ़ता है, इस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति