
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) बिहार विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों ने नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी की अगुवाई में स्मार्ट मीटर के खिलाफ हंगामा किया है
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने कहा कि “स्मार्ट मीटर को बंद करना चाहिए, इसमें बहुत बड़ा घोटाला हुआ है, इसमें कोई काम नहीं हुआ बल्कि बेइमानी हुआ है, जनता और स्मार्ट मीटर के नाम पर घोटाला हुआ है,हमलोग बेकार में विरोध नहीं कर रहे हैं,हमलोग घूम रहे हैं, लोग शिकायत कर रहे हैं,इसे बंद करवाइये”
विपक्ष के सदस्यों का कहना है कि “ज्यादा बिजली बिल आने के कारण गरीब लोग परेशान हैं, जगह-जगह हंगामा किया जा रहा है, स्मार्ट मीटर में लगातार घोटाला हो रहा है,इस के ज़रिए पूंजीपतियों को फ़ायदा पहुंचाया जा रहा है”
हंगाम कर रहे नेताओं ने स्मार्ट मीटर को ख़ून चुसवा मीटर का नाम दिया है,इस मामले को लेकर विपक्षी दलों के ज़रिए लगातार सड़क पर आंदोलन भी किया जा रहा है