जमीयत, AIMIM, कांग्रेस सांसद, APCR और SDPI समेत 10 पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचे — वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ जल्द सुनवाई पर विचार

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI), जमीयत उलेमा-ए-हिंद, AIMIM, कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद, और एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (APCR) समेत कुल 10 याचिकाकर्ता वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके हैं। इन सभी ने इस कानून को मुसलमानों की धार्मिक आज़ादी पर हमला बताया है और इसे असंवैधानिक घोषित करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जल्द सुनवाई पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना के समक्ष जमीयत की ओर से याचिका पेश करते हुए तात्कालिक सुनवाई की अपील की। सिब्बल ने दलील दी कि यह कानून धार्मिक मामलों में राज्य के अनुचित हस्तक्षेप का उदाहरण है। इस पर CJI ने कहा, “मैं दोपहर में इन याचिकाओं को देखूंगा और सुनवाई पर निर्णय लूंगा।”

अब तक याचिका दायर करने वालों में SDPI, AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद, APCR, आप विधायक अमानतुल्लाह खान, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के मौलाना अरशद मदनी, समस्थ केरल जमीयथुल उलेमा, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, तैय्यब खान सलमानी और अंजुम कादरी शामिल हैं।

इन सभी का आरोप है कि वक्फ अधिनियम 2025 में संशोधन केंद्र सरकार को वक्फ संपत्तियों पर अत्यधिक अधिकार देता है, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक स्वतंत्रता पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। यह संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का उल्लंघन है जो धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है।

यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट के समक्ष है और मुस्लिम समुदाय के बीच इस पर गहरी चिंता देखी जा रही है।

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर