कर्नाटक के हुबली से SDPI की हुंकार: “वक़्फ़ संशोधन विधेयक नहीं रुका तो हर गांव बनेगा शाहीन बाग़”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) ने कर्नाटक के हुबली में तहफ़्फ़ुज़-ए-अवक़ाफ़ (वक़्फ़ की सुरक्षा) सम्मेलन आयोजित कर वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक, 2024 के खिलाफ जबरदस्त विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार को खुली चेतावनी दी कि अगर यह विधेयक पारित हुआ तो देशभर में आंदोलन खड़ा होगा।

*”हर गांव में होगा शाहीन बाग़ जैसा आंदोलन”
SDPI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सैयदा सादिया ने शाहीन बाग आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा “अगर सरकार ने वक़्फ़ संशोधन विधेयक पास किया, तो देश के हर गांव में शाहीन बाग़ खड़ा कर दिया जाएगा। यह विधेयक मुस्लिमों के धार्मिक अधिकारों पर हमला है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

*”विधेयक रोकें वरना चुनाव में सजा मिलेगी”

SDPI के राज्य अध्यक्ष अब्दुल मजीद ने इस विधेयक को असंवैधानिक और मुस्लिम विरोधी बताते हुए कहा, “यह चुनावी साल है, आंध्र प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्री को इसे रोकने के लिए आगे आना होगा, वरना वहां के मुसलमान चुनाव में करारा जवाब देंगे।”

*”वक़्फ़ संपत्तियों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं”
SDPI के उपाध्यक्ष अब्दुल हन्नान ने कहा कि दशकों से धर्मनिरपेक्ष सरकारें भी वक़्फ़ संपत्तियों के संरक्षण में नाकाम रही हैं।
राज्य महासचिव बी.आर. भास्कर प्रसाद ने कहा “वक़्फ़ संपत्तियां गरीबों और जरूरतमंदों के लिए होती हैं। इन पर कब्जा करने की कोशिश निंदनीय और अन्यायपूर्ण है।”

*SDPI का बड़ा ऐलान
सम्मेलन में SDPI के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और सैकड़ों लोग शामिल हुए। नेताओं ने विधेयक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया और सभी राजनीतिक दलों से इसे रोकने की अपील की।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति