वक्फ संशोधन विधेयक पर देशव्यापी विरोध: AIMPLB के सख्त बयान और एसडीपीआई के बड़े प्रदर्शन

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने इसे मुसलमानों की धार्मिक संपत्तियों पर हमला बताते हुए खारिज कर दिया है। साथ ही, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) ने इस विधेयक के विरोध में देश के सैकड़ों जिलों में विशाल प्रदर्शन किए।

AIMPLB के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह विधेयक मुसलमानों को मस्जिदों, मदरसों और कब्रिस्तानों की संपत्तियों से वंचित करने की साजिश है। अगर यह विधेयक संसद से पारित होता है, तो हम इसके खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।” उन्होंने सरकार से इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।

*SDPI ने किया देशव्यापी प्रदर्शन
SDPI ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ बीदर, गुलबर्गा, रायचूर (कर्नाटक), कोल्लम, अलप्पुझा (केरल), औरंगाबाद,मुंबई (महाराष्ट्र), कटिहार, पूर्णिया (बिहार), मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल), और दिल्ली सहित देश के सैकड़ों जिलों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए।

SDPI के नेताओं ने कहा, “यह विधेयक केवल मुसलमानों के लिए नहीं, बल्कि सभी धार्मिक समुदायों की संपत्तियों के लिए खतरा है। हम इसे किसी भी हालत में लागू नहीं होने देंगे।”

*AIMPLB का सख्त संदेश:
AIMPLB ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर यह विधेयक संसद में पारित होता है, तो इसका कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा विरोध किया जाएगा। मौलाना सैय्यद अरशद मदनी और मौलाना मोहम्मद फजलुर्रहीम मुजदिद्दी ने भी इस विधेयक को “संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ” बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।

*आंदोलन की व्यापकता:
यह विधेयक भारतीय मुसलमानों के बीच बड़े पैमाने पर चिंता का कारण बन गया है। AIMPLB और SDPI व दूसरी राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने देश के हर कोने में विरोध प्रदर्शन तेज करने का आह्वान किया है। इन आंदोलनों में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और भी बड़े विरोध प्रदर्शन होने की संभावना है। AIMPLB ने इसे देशभर में एक व्यापक आंदोलन में बदलने का ऐलान किया है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति