*उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसान आंदोलन का दमन निंदनीय – एनसीएचआरओ*

संजय कुमार.

प्रदेश अध्यक्ष

शनल कंफेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशनस(NCHRO) ने उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा किसान आंदोलन पर दमनात्मक कार्यवाही करने की निंदा की है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि संगठन किसानो की मांगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन में भाग लेगा।

इस समय पूरे देश में किसान आंदोलन चल रहा है जिसमें मध्यप्रदेश के किसान मजदूर भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहें हैं परंतु उत्तरप्रदेश सरकार किसानों का दमन कर रही है और उन्हें उक्त आंदोलन में भाग लेने से रोक रही है। इसके लिए किसान नेताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है और नजरबंद किया जा रहा है। पुलिस सड़कों पर बैरिकेड लगा कर ट्रैकटरों को रोक रही है और उन्हें पेट्रोल पंपों से डीजल मिलना बंद करवा दिया गया है। यह उल्लेखनीय है कि जब सरकार ने दिल्ली में ट्रैकटर रैली निकालने की विधिवत अनुमति दे दी है तो फिर उत्तर प्रदेश में किसानों को रैली में शामिल होने या स्थानीय स्तर पर रैली निकालने से क्यों रोक जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसान आंदोलन का दमन करने की निंदा करता है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर