भागलपुर में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ

भागलपुर (प्रेस रिलीज़/इंसाफ़ टाइम्स) आज दिनांक 05 जुलाई 2024 को भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया गया

प्रखंड विकास पदाधिकारी, जगदीशपुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम भारत सरकार के नीति आयोग की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसका उद्देश्य सभी चयनित विभागों के 40 निर्धारित सूचकांकों को संतृप्त( सैचुरेट) करना है। संपूर्णता अभियान के अंतर्गत 3 माह ( जुलाई, अगस्त, सितंबर) के अंदर 6 सूचकांकों को संतृप्त करने का लक्ष्य है।

जिला योजना पदाधिकारी, भागलपुर श्री मोनू कुमार ने बताया कि किस प्रकार से आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा केंद्र, राज्य, जिला एवं प्रखंड स्तर पर किया जा रहा है। इन्होंने संपूर्णता अभियान के शुभारंभ समारोह के अवसर पर किए जा रहे कार्यक्रम पर संतोष व्यक्त किया।

पिरामल फाउंडेशन के सीनियर प्रोग्राम लीड आजाद सोहेल ने बताया कि शुभारंभ के अवसर पर संबंधित विभागों ने स्टॉल लगाए थे। जहां विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों का प्रदर्शन किया गया। उनके द्वारा ये जानकारी दी गई कि शुभारभ कार्यक्रम के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया और प्रखंड के सभी हाइस्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई

इस कार्यक्रम का प्रवेक्षण जिला योजना पदाधिकारी श्री मोनू कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख, जगदीशपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जगदीशपुर, प्रखंड स्तर के सभी कर्मी, सभी प्रखंड स्तरीय विभागों के पदाधिकारीगण, कर्मी, सभी पंचायतों के मुखियागण, पंचायत समिति सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।

नीति आयोग की सहयोगी संस्थान पिरामल फाउंडेशन के जिला संयोजक श्री राकेश कुमार, सीनियर प्रोग्राम लीडर आज़ाद सोहेल एवं गांधी फेलो कोमल साहू भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जागरूकता अभियान में प्रभात फेरी रैली का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चे, आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ ही सभी पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

शुभारंभ कार्यक्रम में जगदीशपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। नीति आयोग द्वारा 4 से 6 जुलाई से देश के सभी आकांक्षी जिलों एवं प्रखंडों में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। इस अभियान में प्रसव पूर्व जांच, उच्च रक्तचाप व मधुमेह जांच, जीविका समूहों के बीच रिवाल्विंग फंड का वितरण, गर्भवती महिलाओं के बीच पोषाहार वितरण और कृषि विभाग द्वारा मिट्टी की जांच एवं मृदा कार्ड निर्गत करना शामिल है।

भागलपुर जिले के 5 आकांक्षी ब्लॉक में सबौर, पीरपैती, सुलतानगंज, जगदीशपुर और सन्हौला शामिल हैं। जिला योजना पदाधिकारी, भागलपुर, मोनू कुमार, एवं अन्य पदाधिकारियों ने शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया।

MANUU Admission 2026-27

“मानू 2026‑27 प्रवेश: UG, PG, व्यावसायिक और Ph.D. पाठ्यक्रमों में ET आधारित प्रवेश, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक, MA भाषा, MBA, B.Ed. और शोध स्तर के अवसर”

केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत