21 अगस्त बुधवार को बंद रहेगा पूरा भारत,दर्जनों राजनीतिक व सामाजिक संगठनों का ऐलान

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) 21 अगस्त 2024 बुधवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है,एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर कोटा बनाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलित/आदिवासी संगठनों द्वारा ये आह्वान दिया गया है

मालूम हो की सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है की एससी/एसटी की बहुत सी जातियां आरक्षण का लाभ नहीं उठा सकी है,इस लिए राज्यों को चाहिए कि वो चाहें तो आरक्षण में उन जातियों के लिए कोटा बनाएं जिनको अब तक लाभ नहीं मिल सका ओर वो ज्यादा पिछड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद दलित संगठनों का गुस्सा सामने आया था और केंद्र सरकार में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी के चीफ़ चिराग पासवान ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का एलान किया था,बीजेपी के एसपी/एसटी सांसदों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस पर संज्ञान लेने की मांग किया था

हंगामे के बाद केंद्र सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि “ये कोर्ट के जजों की एक राए है,और सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी”

सरकार के बयान के बाद भी दलित/आदिवासी समाज संतुष्ट नहीं है और अब 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान सब ने मिलकर कर दिया है

भारत बंद को बहुजन समाज पार्टी,भीम आर्मी,आज़ाद समाज पार्टी,भारत आदिवासी पार्टी,वंचित बहुजन आघाड़ी,बामसेफ समेत दर्जनों राजनीतिक व समाजिक संगठनों ने समर्थन दिया है,कांग्रेस समेत दूसरी विपक्षी पार्टियों के दलित/आदिवासी नेता भी बंद के समर्थन में आगे आए हैं

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर