1971 युद्ध के सैनिक अब भी पाक जेल में? मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता ने राष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पकड़े गए भारतीय सैनिकों की रिहाई का मामला एक बार फिर जोर पकड़ता दिख रहा है। मुजफ्फरपुर के मानवाधिकार मामलों के जाने-माने अधिवक्ता एस.के. झा ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में याचिका दायर की है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप और ठोस कार्रवाई की मांग की है।

बताया जाता है कि अधिवक्ता एस.के. झा पिछले आठ वर्षों से लगातार इन सैनिकों की रिहाई के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान विभिन्न मंचों और माध्यमों से सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने की कोशिश की है।

भारत सरकार भी उठा रही है मामला, पर पाकिस्तान का इंकार

अधिवक्ता झा को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की पाकिस्तान मामलों की अवर सचिव नेहा सिंह द्वारा पहले ही पत्र के माध्यम से सूचित किया गया था कि भारत सरकार इस मुद्दे को लगातार पाकिस्तान के समक्ष राजनयिक माध्यमों से उठाती रही है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने अब तक अपनी हिरासत में किसी भी भारतीय सैनिक के होने की बात स्वीकार नहीं की है।

अधिवक्ता की अपील: इंसाफ मिलना चाहिए

एस.के. झा का कहना है कि यदि वास्तव में भारतीय सैनिक अभी भी पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं तो यह गंभीर मानवाधिकार हनन का मामला है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि वह इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाए और हर हाल में सैनिकों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करे।

देशभर में जागरूकता की जरूरत

झा ने कहा कि इस मामले को लेकर देशभर में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है ताकि यह मुद्दा फिर से राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बने और सैनिकों के परिवारों को न्याय मिल सके!

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर