गोपालगंज मुठभेड़: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में तीन घायल

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज मुठभेड़ हुई, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने जवाबी फायरिंग में घायल कर दिया। घटना पेटभरिया चंवर इलाके की है, जहां पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार की निशानदेही पर अन्य दो आरोपियों – सोनू कुमार और करीमन कुमार – को पकड़ने के लिए एक सुनसान इलाके में पहुंची थी। लेकिन पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल आरोपियों की पहचान सासामुसा बिन टोली निवासी संतोष बिन के बेटे करीमन कुमार, स्वामी नाथ प्रसाद के बेटे अभिषेक कुमार, और भदई बिन के बेटे सोनू कुमार के रूप में हुई है। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी सावधानी और आत्मरक्षा में की गई। घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। वहीं, इस पूरे मामले की जांच कुचायकोट थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर