भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने बिहार में शरफ़ुद्दीन मोहम्मद क़ासमी को एक बार फिर सौंपी प्रांतीय सचिव की ज़िम्मेदारी۔

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भीम आर्मी भारत एकता मिशन, बिहार ने आज अपने प्रांतीय सचिव के पद पर शरफ़ुद्दीन मोहम्मद क़ासमी की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट अमर ज्योति ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए शरफ़ुद्दीन क़ासमी को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी। क़ासमी की नियुक्ति बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, कांशीराम और कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेताओं के विचारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

शरफ़ुद्दीन क़ासमी, जो मुज़फ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के एक जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता हैं, भीम आर्मी बिहार के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और इससे पहले भी वह भीम आर्मी बिहार के प्रांतीय सचिव रह चुके हैं। शरफ़ुद्दीन क़ासमी आजाद समाज पार्टी के भी संस्थापक सदस्य हैं। इसके अलावा, वह अल-मोमिनीन वेलफेयर फाउंडेशन-बिहार के चेयरमैन भी हैं और जनता दल यूनाइटेड, राजद, बहुजन मुक्ति पार्टी और विकासशील इंसान पार्टी जैसी कई राजनीतिक पार्टियों में सक्रिय रहे हैं।

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में क़ासमी का लंबा अनुभव और संघर्ष उनके कार्य को प्रभावशाली बनाता है। उनकी नेतृत्व में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, बिहार में नई ऊर्जा आएगी और यह संगठन समाज के पिछड़े तबकों के लिए अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करेगा।

इस अवसर पर, प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट अमर ज्योति ने शरफ़ुद्दीन क़ासमी को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वह अपनी नई ज़िम्मेदारी को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। क़ासमी के पुनः सक्रिय होने से भीम आर्मी को राज्य स्तर पर एक नई दिशा मिलेगी और संगठन की ताकत में और इज़ाफा होगा।

यह नियुक्ति भीम आर्मी के मिशन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे बहुजन समाज के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष को नई गति मिलेगी।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति