“राजद विधायक समीर महासेठ सुदर्शन न्यूज़ के बिहार चैप्टर के उद्घाटन में शामिल, उठे सवाल—क्या नफ़रत फैलाने वालों के साथ खड़ी है सेक्युलर राजनीति?”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

हिंदुत्वा एजेंडा और इस्लामोफोबिक कंटेंट के लिए बदनाम चैनल सुदर्शन न्यूज़ के बिहार चैप्टर का हाल ही में उद्घाटन हुआ। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक और पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने शिरकत की। उद्घाटन समारोह के बाद समीर महासेठ ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कहा, “उम्मीद है ये नया मंच बिहार की सच्ची आवाज़ बनेगा और जनहित में निडर पत्रकारिता करेगा।”

लेकिन सोशल मीडिया पर समीर महासेठ की इस भागीदारी और टिप्पणी को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि क्या राजद जैसे सेक्युलर पार्टी के विधायक को ऐसे चैनल के मंच पर होना चाहिए जो लगातार मुसलमानों, दलितों, आदिवासियों और विपक्षी नेताओं के खिलाफ नफ़रत भरा एजेंडा चलाता रहा है?

सवालों की बौछार

वायरल होते एक पोस्ट में एक यूज़र ने पूछा—”क्या ये लालू यादव को ‘पाकिस्तानी’, मुसलमानों को ‘आतंकी’, दलितों-आदिवासियों को ‘अर्बन नक्सल’ और राहुल गांधी को ‘ईसाई एजेंट’ बताने वाली निडर पत्रकारिता करेंगे?”
एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, “राजद के नेताओं को तय करना चाहिए कि वे वाकई सामाजिक न्याय की राजनीति कर रहे हैं या फासीवादी ताक़तों को मंच दे रहे हैं?”

पटना के मशहूर पत्रकार सीमाब अख़्तर ने फेसबुक पर लिखा कि “इनका नाम है Samir Mahaseth है ये कह रहे हैं कि मुसलमानों को खुलेआम गाली देना वाला Sudarshan News वाला पत्रकारिता का धर्म निभाएगा ,जब भी मधुबनी में मिले इसको पूछिए”

मधुबनी के युवा पत्रकार सदफ़ कामरान ने लिखा कि “नफ़रत फैलाने वालों को विधायक जी प्रमोट कर रहे है।”

सुदर्शन न्यूज़ का विवादित इतिहास

सुदर्शन न्यूज़ के प्रमुख सुरेश चव्हाणके अक्सर सोशल मीडिया पर और अपने टीवी कार्यक्रमों में मुसलमानों और दलितों के खिलाफ घृणात्मक बयानबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। यह चैनल कई बार ‘UPSC जिहाद’, ‘लव जिहाद’, ‘मदरसा आतंक’ जैसे शीर्षकों के साथ कार्यक्रम कर चुका है, जिन पर व्यापक आलोचना और कानूनी कार्यवाही भी हुई है।

राजद की चुप्पी या समर्थन?

फिलहाल राजद की तरफ से इस मुद्दे पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन समीर महासेठ की पोस्ट को अब तक पार्टी ने न तो खंडन किया है और न ही उससे दूरी बनाई है। यह स्थिति राजद के अल्पसंख्यक समर्थक आधार में असहजता पैदा कर रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों की राय

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटना बिहार की सेक्युलर राजनीति के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। अगर सत्ताधारी या विपक्षी सेक्युलर पार्टियां इस तरह के मीडिया प्लेटफॉर्म्स को वैधता देंगी तो आने वाले समय में उनके नैतिक दावों पर सवाल उठेंगे।

राजद विधायक समीर महासेठ की इस भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब सेक्युलर राजनीति को भी आत्मचिंतन करना होगा। क्या वो सच में नफ़रत की राजनीति के खिलाफ हैं या राजनीतिक समीकरणों के चलते हर मंच पर खड़े होने को तैयार हैं?

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर