पहलगाम हमले के बहाने मुस्लिम समुदाय पर हमला, बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के बयान पर हंगामा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर आयोजित एक शोक सभा के दौरान भागलपुर जिले की बिहपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेंद्र द्वारा दिया गया बयान अब सियासी बवंडर बन गया है। 2 मई को दिए गए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक ने मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें कही हैं।

वायरल वीडियो में विधायक कहते हैं, “पहलगाम हमले में 27 हिंदू मारे गए, लेकिन किसी मुसलमान ने कैंडल नहीं जलाया। जब तक ये लोग कलमा नहीं पढ़ेंगे, तब तक ये मारते रहेंगे। मुसलमान हमारा नहीं है, वो पाकिस्तान का है। हिंदुस्तान का मुसलमान नहीं है। वह तो हिंदुस्तान के सभी हिंदुओं को इस्लाम धर्म कबूल करवाना चाहता है।”

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि “मुसलमान वही नेता चुनता है जो सनातन धर्म को हराना चाहता है। राजद मुसलमानों की पार्टी है।” उनके इस बयान पर सियासी गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई विपक्षी नेताओं ने इसे खुलेआम नफरत फैलाने की कोशिश बताया है

राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया

राजद, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह का घृणा फैलाने वाला वक्तव्य न केवल संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन है बल्कि समाज में सांप्रदायिक तनाव को भी बढ़ावा देता है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस बयान के खिलाफ नाराज़गी जता रहे हैं।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

अब तक प्रशासन की तरफ से इस बयान पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर कई नागरिक संगठनों ने भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर