दरभंगा के असराया में तफुज़-ए-औकाफ कांफ्रेंस, वक्फ संशोधन बिल को संविधान पर हमला करार

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

देशभर में वक्फ कानून के खिलाफ बढ़ती हुई मुहिम के तहत आज दरभंगा के असराया गांव में “तफुज़-ए-औकाफ कांफ्रेंस” का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन आल इंडिया मुस्लिम बेदारी क़ारवाँ और अन्य मदीनी संगठनों के तत्वावधान में हुआ।

कांफ्रेंस की अध्यक्षता मौलाना शिबली कासमी ने की, जबकि संचालन मौलाना जमाल अब्दुल नासिर ने किया। इस बैठक में विभिन्न मजहबी और सामाजिक संगठनों के प्रमुख आलिम, मली क़ायदीन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और वक्फ संशोधन बिल पर कड़ी आपत्तियाँ जताई।

कांफ्रेंस में मौलाना हसनैन कासमी, मुफ्ती शकील कासमी, मोहम्मद मुस्तफा सबीली, मुफ्ती अखलाक, कारी क़मरुल इस्लाम, आल इंडिया मुस्लिम बेदारी क़ारवाँ के अध्यक्ष नज़र आलम, मोहम्मद नूर आलम, छोटन मुखिया, जिला परिषद सदस्य अशरफ अहमद, सैफुल इस्लाम (कन्वीनर तफुज़-ए-औकाफ कांफ्रेंस असराया), भाकपा (माले) के नेता धर्मेंद्र यादव, सीपीआई के नेता नारायण जी झा, संदीप चौधरी और अन्य वक्ता शामिल थे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि वक्फ कानून न केवल अल्पसंख्यकों के धार्मिक और आर्थिक अधिकारों पर हमला है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान के चेहरे पर भी दाग है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत साफ नहीं है, वह हर चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए नए विवादास्पद कानून लाती है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि वक्फ की संपत्तियां अल्पसंख्यकों की अमानत हैं, इनमें प्रशासनिक खामियों को दूर किया जा सकता है, लेकिन बोर्ड में अन्य वर्गों की भागीदारी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने 5 मई को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नज़र रखने की बात कही और स्पष्ट किया कि अगर निर्णय उनके खिलाफ आया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी।

बिहार सरकार पर भी आलोचना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जो सरकार खुद को अल्पसंख्यक समर्थक बताती है, वह भी चुपचाप तमाशा देख रही है। जनता आगामी चुनावों में इस रवैये का सख्त जवाब देगी। कांफ्रेंस में हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि वक्फ एक्ट 2025 का उद्देश्य अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सीमित करना है और इस बिल को संविधान के खिलाफ करार दिया। यह स्पष्ट किया गया कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला हरगिज़ सहन नहीं किया जाएगा और इस बिल के खिलाफ आवाज़ उठाई जाएगी।

MANUU Admission 2026-27

“मानू 2026‑27 प्रवेश: UG, PG, व्यावसायिक और Ph.D. पाठ्यक्रमों में ET आधारित प्रवेश, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक, MA भाषा, MBA, B.Ed. और शोध स्तर के अवसर”

केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों