पप्पू यादव की टीम की महागठबंधन में एंट्री तय — 12 से 17 सीटों पर करीबी नेता लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कांग्रेस में मिलेंगी जिम्मेदारियाँ

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, राज्य की राजनीति में बड़े पैमाने पर नई राजनीतिक हलचलें देखने को मिल रही हैं। एक तरफ जहाँ महागठबंधन में शामिल छह दलों की राज्यस्तरीय अहम बैठक पटना में आयोजित हुई, वहीं दूसरी तरफ सांसद पप्पू यादव ने अपनी पुरानी पार्टी जन अधिकार पार्टी (JAP) के पूर्व पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक कर कांग्रेस के साथ गठबंधन का स्पष्ट संकेत दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पप्पू यादव ने ऐलान किया “अब जन अधिकार पार्टी के सभी कार्यकर्ता कांग्रेस और राहुल गांधी को मज़बूत करने के लिए काम करेंगे। हमारा मक़सद साफ है—फिरकापरस्ती के खिलाफ लड़ाई और लोकतंत्र की रक्षा।”

कांग्रेस में ज़िम्मेदारियाँ और टिकट की तैयारी

इंसाफ़ टाइम्स को मिली विश्वसनीय जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने पप्पू यादव से जुड़े JAP के ज़िला और राज्य स्तर के पुराने पदाधिकारियों की सूची मांगी है। इन नेताओं को कांग्रेस की जिला, मंडल और प्रदेश इकाइयों में जगह दी जाएगी।

साथ ही, पप्पू यादव की टीम के 12 से 17 नेता आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के टिकट पर मैदान में उतरेंगे। इन उम्मीदवारों की अंतिम मंज़ूरी महागठबंधन की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा दी जाएगी।

सीमांचल और कोसी के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव की संभावना

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पप्पू यादव की यह भागीदारी सीमांचल, कोसी और पूर्वी बिहार के इलाकों में महागठबंधन को नया वोटबैंक और ज़मीनी समर्थन दे सकती है, खासकर युवाओं और पिछड़े वर्गों के बीच।

उम्मीदवारों का चयन: सर्वे और जनसमर्थन के आधार पर

महागठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने इंसाफ़ टाइम्स को बताया:
“इस बार प्रत्याशियों का चयन ज़मीनी सर्वेक्षण, सामाजिक संतुलन और वोटिंग क्षमता जैसे ठोस मानकों के आधार पर किया जा रहा है। मक़सद सिर्फ़ टिकट देना नहीं, बल्कि जीत सुनिश्चित करना है।”

पृष्ठभूमि: कांग्रेस से दूरी और अब नज़दीकी

ध्यान रहे कि लोकसभा चुनाव से पहले पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया था, लेकिन आरजेडी के दबाव में उन्हें पूर्णिया से टिकट नहीं दिया गया। इसके बाद वे स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े और बड़ी जीत हासिल की। अब वे कांग्रेस के “एसोसिएट सदस्य” के रूप में सक्रिय हैं और दिल्ली, गुजरात, झारखंड जैसे कई राज्यों में कांग्रेस की बैठकों में हिस्सा ले चुके हैं।

हालाँकि बिहार में उन्हें लगातार नज़रअंदाज़ किया जा रहा था, जिसका प्रमुख कारण लालू यादव और तेजस्वी यादव से मतभेद माना जाता है।
आज की बैठक और उसके बाद आए बयानों से यह स्पष्ट होता है कि पप्पू यादव अब कांग्रेस के साथ पूर्ण राजनीतिक साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं।

पप्पू यादव की टीम की महागठबंधन में एंट्री बिहार की राजनीति को नया मोड़ दे सकती है। इससे कांग्रेस को ज़मीनी मज़बूती और पप्पू यादव को राजनीतिक पहचान और प्रभाव मिलेगा।
यह साझेदारी आने वाले दिनों में बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीर को बदल सकती है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर