IIITDM जबलपुर में बड़ा खुलासा: छात्रा ने सीनियर का बाथरूम वीडियो बनाकर बॉयफ्रेंड को भेजा, पुलिस केस दर्ज

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, अभिकल्पन एवं विनिर्माण संस्थान (IIITDM) जबलपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीटेक चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा हिमश्री विनोद सहरे पर आरोप है कि उसने हॉस्टल में स्नान कर रही सीनियर छात्राओं का गुप्त रूप से वीडियो और फोटो बनाया और उसे दिल्ली स्थित अपने कथित बॉयफ्रेंड आदित्य शर्मा को भेजा।

रंगे हाथ पकड़ी गई छात्रा, खुली पोल

रविवार को एक छात्रा ने आरोपी को बाथरूम के पास संदिग्ध हालत में देखा। जब मोबाइल की जांच की गई, तो उसमें कई छात्राओं के नहाते हुए आपत्तिजनक वीडियो पाए गए। मामले के सामने आते ही बी.टेक की छात्राओं ने जमकर हंगामा किया और फिर डुमना पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी का कबूलनामा और गहराता शक

पुलिस पूछताछ में हिमश्री ने कबूल किया कि उसके बॉयफ्रेंड ने रिश्ता खत्म करने की धमकी देकर उस पर वीडियो भेजने का दबाव बनाया था। मोबाइल और लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच में सामने आया है कि उसने कई वीडियो सीधे आदित्य शर्मा को भेजे। वहीं, छात्राओं का आरोप है कि हिमश्री अक्सर दिल्ली जाती थी, जिससे शक है कि वीडियो की अवैध बिक्री भी हो सकती है।

प्रबंधन की सुस्ती, फिर जांच समिति गठित

छात्राओं की शिकायत के बाद भी जब संस्थान प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो छात्राओं ने विरोध दर्ज कराया। बढ़ते दबाव के चलते कॉलेज प्रशासन ने मामले को आंतरिक महिला शिकायत समिति को सौंप दिया, जिसने सोमवार रात पीड़ित और आरोपी दोनों के बयान दर्ज किए।

पुलिस कार्रवाई जारी

रांझी सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि हिमश्री और आदित्य शर्मा के खिलाफ IT एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उनके मोबाइल और लैपटॉप का पूरा डेटा रिकवर कर रही है और आदित्य से भी पूछताछ की जाएगी। साइबर टीम इस केस की जांच में लगी है।

सुरक्षा और गोपनीयता पर सवाल

यह घटना न सिर्फ संस्थान में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि डिजिटल युग में निजी जीवन कितना असुरक्षित हो सकता है। छात्राओं ने सुरक्षा के पुख्ता उपायों, कैमरे लगाने और डिजिटल उपकरणों की मॉनिटरिंग की मांग की है।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर